17 साल की ये लड़की है ब्लू व्हेल गेम की मास्टर माइंड, हुई गिरफ्तार
- Akash Gavali
- Sep 3, 2017
- 1 min read
वास्तव में यह लड़की इस गेम की एडमिन है। वह खुद इस गेम को खेल चुकी है और सुसाइड करने की बजाए इस गेम को आगे बढ़ाने का फैसला किया और एडमिन बनकर बच्चों को इस गेम को खेलने के लिए प्रोत्साहित करती और उन्हें सुसाइड करने के लिए उकसाती थी।
इस गेम में 50 दिनों में 50 टास्क करने को कहती और आखिरी स्टेज में उन्हें अपनी जान लेने को कहती। इस गेम में खुद के हाथ पर ब्लेज से व्हेल बनाने, हॉरर मूवीज देखने, रात में अकेले घूमने से लेकर खुद को नुकसान पहुंचाने जैसे टास्क शामिल होते थे। जब पुलिस ने छापामारी की तो उसके पास से नोटपैड मिला था, जिसमें वो अपने शिकार की कमज़ोरियां नोट किया करती थी। इनका इस्तेमाल कर के वो बच्चों को आत्महत्या के लिए उकसाती थी।
इस एडमिन के एक अन्य व्यक्ति को भी इस खेल में शामिल होने के लिए मास्को से अरेस्ट किया गया है। 21 साल का यह शख्स बच्चों को ब्लैकमेल करता था। इससे पहले 26 साल की इलिया सिजोरोव को भी एडमिन होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
©All Information Is Original Of Akash Gavali
Reuse Not Allowed
©Akash Gavali Copyright Owner
Comments